FD पर बैंकों ने ब्याज दर घटाया तो कम होगा मुनाफा? सरकार का ये नया नियम नहीं होने देगा नुकसान, जानें डिटेल

Personal Finance: सरकार ने 1 अप्रैल 2025 से TDS के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे बुजुर्गों और सामान्य लोगों को FD से होने वाले इनकम पर फायदा होगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
google news

Personal Finance: बैंकों ने 1 मई से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें घटा दी हैं, जिससे मंथली ब्याज इनकम पर थोड़ा असर अब जरूर पड़ने वाला है. हालांकि बहुत घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार के नए TDS (Tax Deducted at Source) नियमों के चलते अब उस ब्याज इनकम पर टैक्स कटौती उतनी नहीं होगी जो पहले होती थी. ऐसे में हो सकता है कि मंथली, तिमाही या सालाना रिटर्न पर कोई असर न हो. ये भी हो सकता है कि ये असर न के बराबर हो. यानी TDS का नया नियम मंथली कैश फ्लो को संभाल लेगा.