पेटीएम पर RBI का बड़ा एक्शन, 29 फरवरी के बाद नहीं दे पाएगा बैंकिंग सर्विसेज, क्या होगा इसका असर?

पेटीएम के ग्राहक अपने बचत बैंक खाते, चालू खाते, प्रीपेड उपकरण, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड आदि सहित अपने अकाउंट में बचे पैसों की निकासी या उपयोग उनके उपलब्ध राशि तक बिना किसी प्रतिबंध के कर सकते है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Paytm Payment Bank: भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्यवाई की है. RBI ने पेटीएम के नए ग्राहक को जोड़ने के साथ ही उसके बैंकिंग सर्विसेज पर रोक लगाने का एलान किया है. RBI के आज दिए गए बयान में ये बताया गया कि, पेटीएम की ऑडिट रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ है कि, पेटीएम ने लगातार बैंकिंग अनुपालन मानकों की अवहेलना की है, वहीं रिपोर्ट में यूजर के प्राइवेसी की निगरानी संबंधी चिंताएं भी सामने आई है. इसी को देखते हुए PPBL को निगरानी में रखा जाएगा और भविष्य में जरूरी एक्शन लिये जाएंगे.