Gold Silver Price Update : सोना-चांदी हुआ धड़ाम, लगातार तीसरे दिन गिरे भाव, देखें लेटेस्ट रेट
इस कारोबारी सप्ताह में सोना-चांदी का भाव लगातार तीसरे दिन गिरा है. बुधवार को दोपहर तक सोना 2500 रुपए और चांदी 4000 रुपए तक नीचे आ चुकी है.
ADVERTISEMENT

इस कारोबारी सप्ताह में लगातार तीसरे दिन सोने-चांदी का भाव गिर गया है. बुधवार को दोपहर 12 बजे इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक सोना अपने हाई प्राइस से 2500 रुपए तक नीचे आ चुका है. वहीं चांदी का भाव 4000 रुपए से भी ज्यादा नीचे गिर चुका है.
सोने-चांदी के भाव में आई इस नरमी से ग्राहकों का उत्साह बना हुआ है. सोने-चांदी की ज्वैलरी खरीदने वालों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. वहीं निवेशक घबराने लगे हैं. उधर शेयर बाजार भी स्थिर नहीं है.
बाजार एक्सपर्ट्स की मानें तो शेयर बाजार में बूम आने के उम्मीदें हैं क्योंकि वैश्विक स्तर पर रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध विराम को लेकर ट्रंप की पहल अब तक पॉजिटिव है. टैरिफ वार पर फिलहाल विराम लगता हुआ दिख रहा है. ऐसे में शेयर बाजार में बूम आने की संभावनाएं जताई जाने लगी हैं.
यह भी पढ़ें...
शेयर बाजार के उठने से सोने-चांदी के भाव में नरमी देखी जा सकती है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर हलचल बढ़ने से सोने-चांदी के भाव बढ़ जाते हैं. शेयर बाजार के लुढ़कते ही निवेशक पारंपरिक निवेश यानी सोने-चांदी की तरफ भागते हैं. इससे धातु के भाव को बल मिलता है.
ये हैं आज के ताजा भाव
सोना | भाव प्रति 10 ग्राम |
24 कैरेट | 98803 |
23 कैरेट | 98407 |
22 कैरेट | 90504 |
18 कैरेट | 74102 |
14 कैरेट | 57800 |
चांदी का भाव
- प्योर चांदी (999) प्रति किलो- 111225 रुपए
दूसरे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव
शहर | भाव प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) |
दिल्ली | 1,00,300 |
मुंबई | 1,00,150 |
पटना | 1,00,150 |
जयपुर | 101,800 रुपए |
लखनऊ | 1,00,300 |
कोलकाता | 1,00,300 |
अहमदाबाद | 1,00,300 |
इंदौर | 1,00,300 |
नोट: शहरों में सोने क रेट इसके आसपास रहने का अनुमान है. चूंकि ट्रांसपोर्टेशन कास्ट के अलावा स्थानीय सराफा बाजारों द्वारा तय भाव इस रेट के आसपास रह सकता है.
यह भी पढ़ें: