बिना मैट्रिक किए सम्राट चौधरी जी ने पीएचडी कर लिया... तेजस्वी ने डिप्टी CM की उम्र को लेकर ये क्या बोल दिया
Tejashwi Yadav on Samrat Choudhary: तेजस्वी ने दावा किया है कि सम्राट चौधरी ने अपनी उम्र और शिक्षा को लेकर फर्जीवाड़ा किया है. उन्होंने सवाल उठाया कि बिना मैट्रिक पास किए बिना पीएचडी कैसे कर लिया.
ADVERTISEMENT

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर लगाया उम्र और फर्जी डिग्री का आरोप
Tejashwi Yadav on Samrat Choudhary: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही इस बार माहौल ज्यादा ही गरमाई गई है. चुनाव से पहले SIR(Special Intensive Revision) के साथ कई मुद्दों पर विपक्ष सत्ता पक्ष पर लगातार हमला बोल रहा है. पक्ष और विपक्ष की इस आरोप-प्रत्यारोप में मौजूदा विधानसभा का आखिरी सत्र भी सही से नहीं चल पाया. लेकिन हाल के दिनों में तेजस्वी के एक बयान ने फिर से सियासी गलियारों में लगी आग को हवा दे दी है.