ट्रेड डील हुई तो क्या धड़ाम से गिरेगा सोने का दाम? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Gold Price: सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल. MCX पर Gold ₹1,10,640 प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा. जानिए सोना क्यों महंगा हो रहा है, ट्रेड डील और निवेशकों पर इसका असर.

ADVERTISEMENT

MCX पर अक्टूबर और दिसंबर डिलीवरी वाला सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, निवेशकों में बढ़ी दिलचस्पी
कब गिरेगा सोने का भाव?
Google CTA

पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹1,09,553 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत ₹1,10,640 प्रति 10 ग्राम हो गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तेजी के पीछे कई कारण हैं, जिसमें केंद्रीय बैंकों की खरीदारी, ETF में निवेश में बढ़ोतरी, और भू-राजनीतिक तनाव शामिल है.