छोटे पैक वाले बिस्कुट, साबुन, टूथपेस्ट, नमकीन नहीं होंगे सस्ते? GST कम फिर भी कंपनियां रेट घटाने को राजी नहीं
FMCG कंपनियां 22 सितंबर से लागू होने वाली GST कटौती का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए पैक का आकार बढ़ाने की बात कह रही हैं. बिस्कुट, साबुन और टूथपेस्ट जैसी ₹5, ₹10 और ₹20 वाली वस्तुओं को लेकर कंपनियों का क्या है तर्क? जानें
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर: इंडिया टुडे.
वस्तु एवं सेवा कर (GST) कई उत्पादों पर घटने के बाद आम जनता में खुशी की लहर दौड़ गई. लोगों ने मंथली खर्चों में बचत का कैलकुलेशन भी कर लिया. अब लोग 22 सितंबर का इंतजार कर रहे हैं जिस दिन से वे अब पहले के मुकाबले कहीं सस्ते में खरीदारी कर पाएंगे. हालांकि इस मामले में एक और अपडेट सामने आया है. GST कम होने के बावजूद भी FMCG कंपनिया रेट घटाने को राजी नहीं हैं.