Gold Silver Price Update: सोना 2 लाख तो चांदी जाएगी 6 लाख के पार! एक्सपर्ट ने समझा दिया पूरा गणित

Gold Silver Price Update: क्या अगले 3 साल में सोना ₹2 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹6 लाख प्रति किलो पार कर सकती है? Samco Securities के मार्केट एक्सपर्ट अपूर्वा शेठ के मुताबिक बुल मार्केट अभी खत्म नहीं हुआ है. जानिए लेटेस्ट भाव, पूरा गणित और निवेशकों के लिए आगे की रणनीति.

Gold Silver Price Forecast
Gold Silver Price Forecast (तस्वीर- न्यूज तक)
social share
google news

सोना और चांदी दो ऐसी धातु जो एक आम इंसान के साथ-साथ आज के दिन में निवेशकों के लिए एक अहम एसेट है. हालांकि सोने-चांदी में जो पिछले कुछ महीनों में उतार-चढ़ाव देखा गया उससे लोग कभी खुश तो कभी दुखी भी हुए है. लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि अगले 3 साल में सोना 2 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹6 लाख प्रति किलो तक जा सकती है...तो क्या आप विश्वास करेंगे? यह सुनने में अविश्वसनीय लगता है लेकिन देश के बड़े ब्रोकरेज हाउस के मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि बुल मार्केट अभी खत्म नहीं हुआ. ऐसे में सवाल उठने लगे है कि क्या वाकई गोल्ड-सिल्वर का सुपर साइकिल शुरू हो चुका है? जनवरी-फरवरी की गिरावट क्या सिर्फ करेक्शन थी? और आगे निवेशकों को क्या करना चाहिए. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.

सोने-चांदी के लेटेस्ट भाव

20 फरवरी शाम 7 बजे तक सोना 1,56,422 प्रति 10 पर ट्रेड कर रहा था, वहीं चांदी 2,49,400 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी. पिछले कई दिनों में सोने-चांदी के भाव में उतार-उछाल देखा गया है. लेकिन देखा जाएं तो 2026 में अभी तक सोने और चांदी ने निवेशकों को मोटा रिटर्न भी दिया है. हांलिक ऊपरी स्तरों से चांदी में बड़ी गिरावट जरुर आई है, लेकिन जिन निवेशकों ने दीवाली के आसपास खरीदारी की है वो आज भी बड़े मुनाफे में बैठे हुए हैं.

चांदी को लेकर आगे कैसे दिख रही संभावनाएं?

Samco Securities के हेड ऑफ मार्केट पर्सपेक्टिव्स एंड रिसर्च अपुर्वा शेठ का मानना है कि सोना और चांदी का बुल मार्केट अभी खत्म नहीं हुआ है. जब चांदी करीब 23 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर थी, तब Samco ने बुलिश कॉल दिया था और उसके बाद चांदी 121 डॉलर तक पहुंच गई. Samco के मुताबिक चांदी लगातार छठे साल स्ट्रक्चरल डेफिसिट में जा रही है, मतलब मांग ज्यादा है लेकिन सप्लाई सीमित है. यानी आगे चांदी की कीमतों में तेज उछाल की गुंजाइश बनी हुई है. 

यह भी पढ़ें...

चांदी का सोलर एनर्जी सेक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में बहुत ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है. चीन ने तो चांदी को स्ट्रेटेजिक एसेट घोषित कर दिया है. शंघाई में चांदी की प्रीमियम कीमत अमेरिका से काफी ऊपर ट्रेड कर रही है. इसका मतलब है कि डिमांड अभी भी मजबूत है. 

सोने को लेकर Samco की राय

2026 की शुरुआत में गोल्ड-टू-सिल्वर रेशियो 43 तक गिर गया था. इतिहास बताता है कि 65 का स्तर मजबूत सपोर्ट रहा है. रेशियो गिरता है तो गोल्ड सिल्वर से अंडरपरफॉर्म करता है. लेकिन अब रोल रिवर्सल दिख रहा है. Samco का मानना है कि  पिछले 6 महीनों में सिल्वर ने गोल्ड को कैच-अप किया. अब गोल्ड लीड करेगा और सिल्वर कंसोलिडेट करेगा. यानी 2026 में आगे सोने चांदी के मुकाबले ज्यादा रिटर्न बनने की उम्मीद की जा रही है.

अगले 3 साल में सोने-चांदी का भाव?

Samco ने सोने और चांदी के लिए 3-साल का टारगेट दिया है. अगले 3 साल में सोना 7 हजार डॉलर प्रति औंस को पार कर सकता है, वहीं चांदी 140 से 210 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर सकती है. यानी भारत में सोने के दाम 2 लाख प्रति तोले तक जा सकते हैं और चांदी भी 5 लाख से 6 लाख प्रति किलो के स्तर पर जा सकती है. मतलब साफ है कि जो लोग सोने और चांदी में बड़ी गिरावट की उम्मीद लगाए बैठे हैं उनको झटका लग सकता है. (ये कीमत हमने डॉलर के आज के भाव पर निकाली है)

सेंट्रल बैंक अभी भी खरीद रहे सोना!

दूसरी ओर सेंट्रल बैंकों की ओर से सोने में खरीद जारी है. 2022 में सेंट्रल बैंक्स ने 1080 टन सोना खरीदा, 2023 में 1050 टन, 2024 में 1092 टन और 2025 में 863 टन सोना खरीदा है. भले 2025 में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन निवेश मांग दोगुनी हो गई. 1971 में Richard Nixon ने डॉलर को गोल्ड स्टैंडर्ड से अलग किया. तब से गोल्ड का औसत सालाना रिटर्न करीब 9% रहा. अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो अगले 10 साल में सोना 7 से 8 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम भी हो सकता है.

यह खबर भी पढ़ें: खुद हजारों करोड़ के कर्ज में डूबे रॉबर्ट कियोसाकी ने बताया अमीर बनने का फॉर्मूला?

    follow on google news