Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 21 फरवरी को साफ रहेगा आसमान, सुबह हल्की धुंध लेकिन दिन में बढ़ेगी गर्माहट, जानें वेदर रिपोर्ट

Delhi Weather Update: 21 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा, सुबह हल्की धुंध के बाद दिन में धूप और बढ़ती गर्माहट का अहसास होगा. IMD के अनुसार 26 फरवरी तक बारिश की संभावना नहीं है. वहीं कई इलाकों में AQI 'खराब' श्रेणी में दर्ज हुआ है. जानें जिला स्तर पर मौसम, तापमान और वायु गुणवत्ता का पूरा अपडेट.

Delhi Weather Forecast
Delhi Weather Forecast
social share
google news

दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के अंतिम हफ्ते में मौसम तेजी से करवट ले रहा है. राज्य में पिछले कुछ दिनों तक ओर जहां कोहरा और ठंड की मार पड़ रही थी, अब वह खत्म होते दिखाई दे रा है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 21 फरवरी को राजधानी और आसपास के इलाकों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध (मिस्ट) देखने को मिल सकती है. न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा चल रहा है. ऐसे में दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास होगा, जबकि सुबह-शाम मौसम सुहावना रहेगा.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?

20 फरवरी को राजधानी में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से लगभग 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई है. उत्तर-पश्चिमी दिशा से करीब 12 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं. नमी का स्तर अधिकतम 100% और न्यूनतम 40% के आसपास दर्ज किया गया, जिससे सुबह के समय हल्की धुंध की स्थिति बनी रही.

21 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

21 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकलेगी और तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान 12 से 14°C के बीच रहने का अनुमान है. हवाओं की दिशा पश्चिम और उत्तर-पश्चिम रहने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 5 से 15 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें...

आने वाले दिनों का हाल!

22 से 26 फरवरी तक भी मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है. सुबह के समय हल्की धुंध बनी रह सकती है, लेकिन दिन में तेज धूप निकलेगी. अधिकतम तापमान 29 से 31  डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से काफी ऊपर है. न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे 13 से 16°C तक जा सकता है. कुल मिलाकर अगले 5 से 7 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है और तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा.

जिला स्तर पर क्या है स्थिति?

दिल्ली के सभी जिलों नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट, वेस्ट, साउथ, साउथ वेस्ट, साउथ ईस्ट, सेंट्रल, ईस्ट, शाहदरा और न्यू दिल्ली में 21 फरवरी को मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा. सुबह के समय हल्की धुंध की संभावना जताई गई है. एनसीआर के शहरों जैसे गुड़गांव, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम साफ रहेगा और सुबह हल्की मिस्ट देखी जा सकती है. फिलहाल किसी जिले के लिए बारिश या आंधी का कोई चेतावनी अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

कई इलाकों में AQI अब भी 'खराब'

20 फरवरी शाम 7 बजे तक के AQI आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई:

  • आनंद विहार- 283
  • विवेक विहार- 269
  • पटपड़गंज- 261
  • बवाना- 253
  • रोहिणी- 250
  • मुंडका- 244
  • चांदनी चौक- 240
  • वजीरपुर- 223
  • द्वारका सेक्टर-8- 227
  • ओखला फेज-2- 227

इन इलाकों में संवेदनशील लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

यह खबर भी पढ़ें: दिल्ली में बीजेपी सरकार का एक साल पूरा होने पर लगे 'याद आ रहे केजरीवाल' के पोस्टर

    follow on google news