Gold-Silver Price Update: नए साल के एक दिन पहले गिर गए सोने-चांदी के भाव, फटाफट चेक करें
31 दिसंबर यानी मंगलवार को सोने-चांदी के भाव और गिर गए. 24 कैरेट सोने का भाव 76,000 के करीब और 99.9 फीसदी शुद्ध चांदी की कीमत प्रति किलो 85,680 रुपए पर पहुंच गई.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
साल 2024 का आज आखिरी दिन है. 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच सोने और चांदी का सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा. कभी निवेशकों के लिए खुशियां आईं तो कभी खरीदारों के लिए . दिवाली पर सोने-चांदी के भाव ने भले दिवाला निकाल दिया हो पर खरीदार इसके आकर्षण में बधे रहे और बंफर खरीदारी हुई. साल 2024 की विदाई के मौके पर सोने-चांदी के भाव ने भी आम आदमी के लिए अच्छी खबर दी है.