Gold Silver Price update: ऑल टाइम हाई प्राइस पर पहुंचने के बाद सोने-चांदी के भाव स्थिर, देखें ताजा भाव
Gold Silver Price Today: सोना ₹1,04,662 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,23,281 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर. जानें आज के ताज़ा रेट और एक्सपर्ट्स की राय.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
सोने-चांदी के दाम लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद मंगलवार (2 सितंबर) को भी रेट में बड़ी गिरावट नहीं देखी गई. त्यौहारी सीजन से पहले कीमतों में आई इस तेजी ने खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है. कई लोग अब अपनी ज्वैलरी शॉपिंग को लेकर प्लान बदलने लगे हैं.