GST Rate cut : इंश्योरेंस प्रीमियम पर धमाकेदार GST कट से राहत के साथ कार इंश्योरेंस में भी बड़ा फायदा
56वीं GST काउंसिल बैठक (सितंबर 2025) में इंश्योरेंस प्रीमियम (हेल्थ, लाइफ, एंडोमेंट, ULIP) पर लगने वाला 18% जीएसटी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है, जिससे पॉलिसीधारकों की बड़ी बचत होगी. साथ ही, थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस पर GST 12% से घटाकर 5% कर दिया गया.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
देश के लोगों के लिए जीएसटी काउंसिल की बैठक किसी बजट डे की तरह साबित हुई. अब बजट में सस्ता-महंगा वाली घोषणाएं बहुत कम होती हैं. उससे ज्यादा बड़े फैसले तो जीएसटी काउंसिल में होते हैं. 15 अगस्त को पीएम मोदी ने जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स रिवीजन का ऐलान किया था. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल ने देश को तोहफा दे दिया. ऐलान हो चुका है कि क्या सस्ता हुआ, क्या महंगा हुआ.