Hisab Kitab: विदेशी कोर्ट ने अब किस बात को लेकर 'अदाणी एंड कंपनी' पर उठाए सवाल?

Hisab Kitab: स्विस कोर्ट के फैसले से अदाणी ग्रुप पर एक बार फिर उठे सवाल, बेनामी खातों पर Money Laundering की आशंका और प्रमोटर होल्डिंग्स की जांच पर SEBI की भूमिका सवालों के घेरे में.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Hisab Kitab: शेयर बाजार की देखरेख करने वाली संस्था SEBI का एक महत्वपूर्ण नियम है कि कंपनियों के प्रमोटर के पास 75% से ज़्यादा शेयर नहीं हो सकते हैं. कम से कम 25% शेयर पब्लिक के पास होने चाहिए ताकि लेनदेन के लिए बाज़ार में पर्याप्त संख्या में शेयर रहें. कम शेयर होने पर भाव बढ़ने की आशंका बनी रहती है. हिंडनबर्ग ने पिछले साल अपनी पहली रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर यही आरोप लगाया था कि प्रमोटरों ने विदेशी फंड के ज़रिए अपने ही शेयर खरीदें, 75% की लिमिट तोड़ी और शेयरों के दाम बढ़वाएं.