8th pay Commission: आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद IAS की कितनी हो जाएगी सैलरी?
8वें वेतन आयोग को लेकर पापुलर अनुमान ये है कि जिस बेसिक सैलरी पर अभी IAS ज्वॉइन करते हैं उतनी सैलरी गार्ड और चपरासी की हो जाएगी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
आठवें वेतन आयोग के चांद सितारे दिखाकर सरकार ने सस्पेंस का आसमान बिछा रखा है. ऐसा कुछ बोलती नहीं जिससे साफ हो पाए कि वेतन आयोग के लिए कब क्या होने वाले हैं. संसद सत्र में सांसदों के पास सरकार को घेरकर सवाल पूछने का मौका होता है. कई सांसदों ने करीब एक करोड़ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की बेचैनी कम करने के लिए सवाल पूछे. बिलकुल नया सवाल तृणमूल कांग्रेस की सांसद सागरिका घोष ने पूछा.