सोना-चांदी धड़ाम! चांदी ₹1.70 लाख और सोना ₹38000 तक सस्ता, चेक करें नए रेट्स

Gold Silver Price: सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद अब बड़ी गिरावट में हैं. चांदी अपने उच्च स्तर से 1.70 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है, जबकि सोना करीब 28 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम टूट चुका है. घरेलू बाजार में भी कीमतों में कमी दर्ज की गई है.

Gold Silver Price Latest Update
Gold Silver Price Update (तस्वीर- न्यूज तक)
social share
google news

Gold Silver Price: भारतीय सराफा बाजार में बीते कुछ दिनों से हलचल मची हुई है. जो सोना-चांदी बजट से पहले तक रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे थे अब उनके दाम तेजी से नीचे गिर रहे हैं. पिछले एक हफ्ते के अंदर सोने और चांदी की कीमतों में जो क्रैश देखने को मिला है, उसने निवेशकों को सोच में डाल दिया है.

चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव

पिछले साल से लेकर जनवरी 2026 तक चांदी ने जबरदस्त तेजी दिखाई थी. 29 जनवरी 2026 को चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था. इस दिन चांदी का भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के उच्च स्तर पर पहुंच गया था. 

हालांकि, इसके बाद कीमतों में गिरावट शुरू हो गई. बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में चांदी फिसलकर 2,49,499 रुपये प्रति किलो पर आ गई. यानी अपने उच्च स्तर से चांदी करीब 1,70,549 रुपये सस्ती हो चुकी है.

यह भी पढ़ें...

सोने की कीमत भी फिसली

चांदी की तरह ही सोने के दामों में भी तेज गिरावट आई है. 29 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोना 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था. इसके बाद इसमें लगातार कमजोरी देखने को मिली.

बीते शुक्रवार को सोने की वायदा कीमत गिरकर 1,55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई. यानी सोना अपने लाइफटाइम हाई से करीब 28,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है.

घरेलू बाजार में भी गिरावट

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एमसीएक्स के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी चांदी की कीमतों में गिरावट आई है.  2 फरवरी की शाम चांदी 2,59,500 रुपये प्रति किलो थी, जो शुक्रवार तक गिरकर 2,44,929 रुपये प्रति किलो रह गई. इस तरह घरेलू बाजार में चांदी करीब 14,571 रुपये सस्ती हुई है.

ज्वेलरी खरीदते समय ये बात ध्यान रखें

आईबीजेए द्वारा जारी किए जाने वाले सोने-चांदी के रेट देशभर में समान होते हैं. लेकिन ज्वेलरी खरीदते समय इसमें 3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ता है. मेकिंग चार्ज अलग-अलग शहरों और दुकानों में अलग हो सकता है, जिससे अंतिम कीमत बढ़ जाती है.

निवेश से पहले सलाह जरूरी: बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Bizz Deal: Sale में स्मार्टफोन की बरसात, Samsung से Pixel तक में बंपर डिस्काउंड, कम कीमत में बड़े फोन

    follow on google news