Gold Silver Price Update: सोने-चांदी ने अचानक आई उछाल के बावजूद मार्केट एक्सपर्ट ने दी बड़ी सलाह!

Gold Silver Price Update: चार दिन की भारी गिरावट के बाद सोना और चांदी की कीमतों में अचानक जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. MCX पर चांदी एक झटके में 15 हजार रुपये प्रति किलो महंगी हो गई, जबकि सोना 5 से 7 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गया. जानिए लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर रेट, तेजी की वजह और आगे क्या करना चाहिए.

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Update
social share
google news

Gold Silver Price Today: चार दिन की लगातार गिरावट के बाद सोना और चांदी ने ऐसा पलटा मारा है कि बाजार में हलचल मच गई है. निवेशक जो पिछले कुछ दिनों से घबराए हुए थे, अब एक बार फिर स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पा रहे. मंगलवार यानी 3 फरवरी 2026 को जिस रफ्तार से गोल्ड और सिल्वर भागे, वही ट्रेंड बुधवार यानी की 4 जनवरी को भी जारी रहा और बाजार खुलते ही कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर जैसे ही ट्रेडिंग शुरू हुई, चांदी ने एक झटके में 15 हजार रुपये प्रति किलो की छलांग लगा दी. वहीं 24 कैरेट सोना भी करीब 5 से 7 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया. चार दिन के क्रैश के बाद इस तरह की रिकवरी ने साफ कर दिया कि बाजार में अभी भी दम बाकी है.

सोने-चांदी के भाव में लगातार तेजी

4 जनवरी शाम 7 बजे तक MCX पर 02 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला सोना करीब 1.59 लाख रूपए प्रति 10 ग्राम  पर ट्रेड कर रहा था. वही 5 मार्च 2026 चांदी एक्सपायरी वाली चांदी करीब 2.86 लाख रूपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी.

चांदी की बात करें तो 2 फरवरी 2026 तक सिर्फ चार कारोबारी दिनों में इसके दाम करीब दो लाख रुपये प्रति किलो तक टूट चुके थे. सोमवार तक हालत ये थी कि चांदी 2.25 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास आ गई थी. लेकिन यहीं से तस्वीर बदलनी शुरू हुई.

यह भी पढ़ें...

मंगलवार को MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 2,68,801 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई और बुधवार को खुलते ही 2,84,094 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई, यानी सिर्फ एक ही झटके में 15,293 रुपये की तेजी. और अगर दो दिनों का हिसाब लगाएं, तो चांदी ने लो लेवल से करीब 60 हजार रुपये प्रति किलो की रिकवरी कर ली है. जो निवेशक गिरावट में फंसे थे, उनके लिए ये तेजी किसी राहत से कम नहीं है.

वहीं सोने की चाल भी चांदी से कुछ कम नहीं रही. पिछले कुछ दिनों में लगातार गिरने के बाद मंगलवार को इसमें भी जोरदार उछाल आया और बुधवार को ये तेजी और मजबूत होती दिखी. मंगलवार को MCX पर सोना 1,53,809 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन बुधवार को बाजार खुलते ही ये उछलकर 1,60,755 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. यानी करीब 6,946 रुपये की सीधी बढ़त. यह तेजी ऐसे वक्त पर आई है, जब निवेशक यह सोच रहे थे कि क्या सोना-चांदी का बुरा दौर अभी और लंबा चलेगा. लेकिन इस अचानक आई रैली ने बाजार का मूड ही बदल दिया है.

रिकॉर्ड स्तर से नीचे है अभी सोना-चांदी?

बढ़ते दामों की अगर हाई लेवल से तुलना करें, तो इस तेजी के बावजूद सोना और चांदी दोनों अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे हैं. 29 जनवरी को चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था और 4,20,048 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी. लेकिन इसके बाद ऐसी गिरावट आई कि दाम लगातार फिसलते चले गए. मौजूदा स्तर पर देखें, तो चांदी अब भी अपने हाई से करीब 1,35,954 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है.

सोने का हाल भी कुछ ऐसा ही है. 29 जनवरी को ही सोने ने अपना लाइफ टाइम हाई छुआ था और 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया थाय वहां से गिरते हुए अब तक सोना करीब 32,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है, भले ही बीते दो दिनों में इसमें अच्छी रिकवरी देखने को मिली हो.

सोने-चांदी में तेजी की क्या है वजह?

बाजार जानकारों की मानें तो इस तेजी के पीछे कई वजहें हैं. एक तरफ ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं, दूसरी तरफ डॉलर में उतार-चढ़ाव और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता ने एक बार फिर से सेफ हेवन एसेट्स की डिमांड बढ़ा दी है. यही वजह है कि गिरावट के बाद निवेशकों ने दोबारा गोल्ड और सिल्वर में एंट्री लेना शुरू कर दिया.

हालांकि एक्सपर्ट्स ये भी सलाह दे रहे हैं कि इतनी तेजी के बाद उतनी ही तेजी से मुनाफावसूली भी आ सकती है. इसलिए किसी भी तरह का निवेश करने से पहले जल्दबाजी से बचना जरूरी है. 

यह खबर भी पढ़ें: BIZ DEAL: 10,000 रुपये से कम में 5G फोन! ब्रांडेड कंपनी के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, देखें बेस्ट डील्स

    follow on google news