पॉपकॉर्न पर GST की चर्चा सोशल मीडिया पर इतनी क्यों हैं? क्या है ये पूरा मामला, जानें

सोशल मीडिया में पॉपकॉर्न की चर्चा खूब है. लोग इसपर तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं. पॉपकॉर्न के नए टैक्स रेट्स पर लोगों के खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

क्या आपके पॉपकॉर्न में केरेमल है? सॉलटेड पॉपकार्न पर 5 जीएसटी और केरेमल पॉपकार्न पर 18 परसेंट जीएसटी है तो फिर इस फ्लेवर पर कितना जीएसटी लगेगा? अब तो हवा और धूप पर भी टैक्स लगा देंगे. ये सारी बातें हो रही हैं सोशल मीडिया पर. दरअसल GST काउंसिल की 55वीं बैठक में कई फैसले हुए. उनमें से पॉपकॉर्न वाले फैसले पर बड़ा बवाल हो गया. सीतारमण ने कहा जो पॉपकॉर्न नमक मसालों के साथ आते हैं उन पर 5% GST लगाने का सुझाव दिया गया है. शर्त ये है कि वो पहले से पैक ना हों. जो पहले से पैक्ड पॉपकार्न हैं, उन पर 12 फीसदी GST लगेगा. कारमेलाइज्ड (मीठे) पॉपकॉर्न पर 18 प्रतिशत टैक्‍स लगेगा.