'Hello...मैं बोल रही हूं', अलवर में कई लोगों को आया एक लड़की का कॉल! फोन रखते ही लगा झटका!
अलवर पुलिस ने साइबर अपराधी मुस्ताक खान को गिरफ्तार किया है. जो फर्जी महिला आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर युवकों को ब्लैकमेल करता था. वॉइस चेंजर ऐप से लड़की की आवाज में बात कर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर पैसे वसूलता था.
ADVERTISEMENT

AI Image
Rajasthan: अलवर पुलिस ने एक बड़े साइबर क्राइम का पर्दाफाश कर एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है. जो सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करता था. आरोपी ने वॉइस चेंजर ऐप का इस्तेमाल कर कई युवकों को अपने जाल में फंसाया और उनसे खूब सारे पैसे ऐंठ लिए.
