वोटिंग के बीच नक्सल हमलों से दहला बस्तर: आईईडी विस्फोट और धमकी बनी चुनौती; मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर

Chhattisgarh Elections 2023- छत्तीसगढ़ में मंगलवार को पहले चरण के मतदान में नक्सल गतिविधियों का असर साफ देखने के लिए मिला. आईईडी विस्फोट और सुरक्षाकर्मियों…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Chhattisgarh Elections 2023- छत्तीसगढ़ में मंगलवार को पहले चरण के मतदान में नक्सल गतिविधियों का असर साफ देखने के लिए मिला. आईईडी विस्फोट और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीन अलग-अलग मुठभेड़ों के कारण मतदान प्रभावित हुआ. वहीं सुकमा मुठभेड़ में 5–6 नक्सली मारे गए जबकि कोबरा के 2 जवान घायल हो गए. वहीं नक्सलियों ने अंतागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई और निर्दलीय प्रत्याशी मंतुराम पवार को धमकी दी है. उन्होंने दोनों उम्मीदवारों के खिलाफ पर्चा फेंककर जन अदालत में सजा देने का ऐलान किया है. बता दें कि 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरण के चुनाव के पहले चरण में मंगलवार को 20 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग हुई.