LIC AAO Notification: LIC में निकली 841 पदों पर भर्ती,1.69 लाख रुपये तक मिल सकती है सैलरी!

LIC AAO Notification: एलआईसी ने AAO, AE और स्पेशलिस्ट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

LIC Recruitment 2025
LIC Recruitment 2025
google news

LIC AAO Notification: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) जनरलिस्ट, असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और AAO स्पेशलिस्ट समेत 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चलिए जानते है कि इस भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है, कैसे आवेदन किया जा सकता है और इसकी आखिरी तारीख कब है.