छत्तीसगढ़: 12वीं के नतीजे में मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास, परीक्षा से पहले ही दीवार पर लिखी ऐसी बात जो हो गई सच
Chhattisgarh Topper Story: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2024 में मजदूर की बेटी धनेश्वरी यादव ने 96.4% अंक लाकर इतिहास रच दिया. परीक्षा से पहले उन्होंने घर की दीवार पर 95% लाने का लक्ष्य लिखा था, जो सच साबित हुआ.
ADVERTISEMENT

धनेश्वरी यादव(फोटो-सोशल मीडिया)
Chhattisgarh Topper Story: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित किए. इस बार दोनों कक्षाओं के टॉपर कांकेर जिले से हैं 10वीं में इशिका बाला और 12वीं में अखिल सेन ने टॉप किया. 10वीं में 76.53% और 12वीं में 81.87% छात्र पास हुए हैं. लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा. 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 80.70% और लड़कों का 71.39% रहा. बोर्ड परीक्षा के कई टॉपर्स की कहानियां संघर्ष और प्रेरणा से भरी हैं .