प्रग्नेंट गर्लफ्रेंड को छोड़ किसी से करना चाहता था सगाई, प्रेमिका ने विरोध किया तो प्रेमी ने बिछा दी दो लाशें
प्रेम-प्रसंग के चलते दुर्ग के गनियारी गांव में युवक ने अपनी गर्भवती प्रेमिका और उसकी दादी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. 18 महीने की जांच के बाद पुलिस ने नार्को टेस्ट के जरिए मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.
ADVERTISEMENT

दादी-पोती की हत्या का मामला
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी गांव में 6 मार्च 2024 को दादी और पोती की हत्या का मामला सामने आया था. इस हत्याकांड ने सनसनीखेज मामले का आखिरकार 18 महीने बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस दोहरे हत्याकांड के पीछे का कारण प्रेम-प्रसंग निकला.