पेड़ कटने पर फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग महिला...सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, अब पेड़ के बारे में पता चली ये बात

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सर्रागोंदी गांव में एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें पीपल के पेड़ के कटने पर फूट-फूटकर रोती नजर आ रही है. बताया जा रहा पेड़ की ग्रामीण पूजा करते थे. अब ममाले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

ADVERTISEMENT

chhattisgarh viral video
पेड़ कटने पर फूट-फूटकर रोई महिला
Google CTA

Chhattisgarh Viral video : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक बुजुर्ग महिला रोते हुए कटे हुए पेड़ की पूजा करती नजर आ रही है. भावुक कर देने वाला यह वीडियो छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सर्रागोंदी गांव का है. लोग महिला के इस वीडियो को प्रकृति प्रेम से जोड़कर देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं. ऐसे में क्या है पूरा मामला, जानिए इस खबर में.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला एक पेड़ के काटे जाने का है. सर्रागोंदी गांव की एक बुजुर्ग महिला ने करीब 20 साल पहले एक पीपल का पेड़ लगाया था. दावा है कि वह इस पीपल के पेड़ की देखरेख करती थी और हर दिन इस पेड़ की जड़ में पानी डालती थी और उसकी पूजा करती थी. बताया जा रहा ये पेड़ ग्रामीणों का आस्था को केंद्र रहा है. वे इसकी पूजा करते थे. लेकिन इमरान मेमन नाम के एक जमीन व्यापारी ने इस पेड़ को काट दिया. ऐसे में बुजुर्ग महिला दुखी हो गई और फूट-फूटकर रोने लगी.

यहां देखें महिला का वीडियो

थाने में की मामले की शिकायत

ग्रामीणों ने जब कटे पीपल के पेड़ को देखा तो वे मामले की शिकायत लेकर खैरागढ़ थाना पहुंच गए और इंसाफ की मांग करने लगे. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इमरान मेमन नामक एक जमीन व्यापारी ने यहां पर प्लॉट खरीदा है. उन्होंने कहा कि उस ही के इशारे पर पीपल के इस पेड़ को काटा गया है. दावा है कि इसमें उसका एक साथी प्रकाश कोसरे भी शामिल था. ग्रामीणों के अनुसार पेड़ सरकारी जमीन पर था और आरोपी इस जमीन पर कब्जा करना चाहता था.

पुलिस में हिरासत में आरोपी

अब इस मामले में गांव के ही एक शख्स प्रमोद पटेल ने थाना खैरागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस बीच पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी इसरान मेमन को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, इसरान ने यह जमीन खरीदी हुई है. उसने माना है कि अपनी जमीन के सामने सरकारी जमीन को बराबर करने के लिए उसने यह कदम उठाया.

सबूत मिटाने के लिए किया ये काम

बताया जा रहा है कि पेड़ काटने के बाद आरोपी खैरागढ़ लौट आए. इस दौरान उन्होंने मशीन को नदी में फेंक दिया ताकि उनका सच किसी के सामने न आए.अब इस मामले में पुलिस गोताखोरों की मदद से मशीन की तलाश कर रही है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्कूटी भी जब्त की है. फिलहाल अब ग्रामीणों ने उस जगह पर पीपल का एक नया पौधा लगा दिया है.

 (इनपुट- परमानंद रजक)

ये भी पढ़ें पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर का सियासी संग्राम, कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े, CM के आश्वासन का भी नहीं पड़ा असर