छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में एसीबी ने दाखिल की 1200 पेज की चार्जशीट, लखमा पर 64 करोड़ की कमाई समेत कई गंभीर आरोप
Chhattisgarh liquor scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ACB ने 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर 64 करोड़ रुपये की अवैध कमाई सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
ADVERTISEMENT

कवासी लखमा(फाइल फोटो)
Chhattisgarh liquor scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), रायपुर ने इस मामले में चौथा चार्जशीट दाखिल किया है. करीब 1200 पेज के इस चार्जशीट में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को मुख्य आरोपी बनाया गया है. यह चार्जशीट रायपुर के विशेष भ्रष्टाचार निरोधक कोर्ट में पेश की गई है. इस खबर ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है, क्योंकि जांच में सामने आए तथ्य चौंकाने वाले हैं. आइए, इस घोटाले की परतें खोलते हैं और समझते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला.