AAP लीडर सत्येंद्र जैन बेदाग निकले, मनी लॉन्ड्रिंग केस में सबूत पेश नहीं कर पाई CBI, 4 साल बाद केस बंद

सत्येंद्र जैन को ईडी ने 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद जेल जाना पड़ा. मंत्री पद छोड़ना पड़ा. 4 साल बाद मामले में जैन बेदाग निकले हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

करप्शन के आरोपों में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बहुत झेला. सीएम रहते अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम रहते मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन, सांसद रहते संजय सिंह जेल गए. ये सब लोकसभा चुनावों से पहले हुआ. फिर दिल्ली चुनाव भी हुए जिसमें आप की हार हुई. अब जो हुआ वो चौंकाने वाला है.