शादी, तलाक, फिर साथ-साथ... चुनावी हलफनामे में बर्खास्त IAS पूजा के पिता का मैरिटल स्टेटस चर्चा में
Maharashtra Election News: पिता के चुनावी हलफनामे से चर्चा में दिलीप खेडकर की बेटी बर्खास्त IAS अधिकारी पूजा खेडकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. केंद्र सरकार ने पूजा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. सरकार ने पूजा को UPSC परीक्षा में ओबीसी और दिव्यांगता कोटे के दुरुपयोग के आरोप में बर्खास्त कर दिया है.
ADVERTISEMENT

बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेड़कर के पिता महाराष्ट्र में लड़ रहे हैं चुनाव.
Maharashtra Election News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अहमदनगर क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे दिलीप खेडकर ने अपने नामांकन में खुलासा किया कि वे अब तलाकशुदा हैं. यह जानकारी उनके 2024 लोकसभा चुनाव हलफनामे से अलग है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी के रूप में मनोरमा खेडकर के बारे में बताया था.