Tamil Nadu Floor Test: विजय को मिला इतने विधायकों का समर्थन, इधर 1 वोट से जीतने वाले श्रीनिवास सेतुपति को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
Tamil Nadu Floor Test: तमिलनाडु विधानसभा में विजय थलापति की TVK सरकार ने फ्लोर टेस्ट जीत लिया है. विश्वासमत के पक्ष में 144 वोट पड़े, जबकि विरोध में 22 वोट मिले. दूसरी तरफ TVK विधायक श्रीनिवास सेतुपति को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: थलापति विजय के इंस्टा से.
Tamil Nadu Floor Test: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतने वाली TVK ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की अंतिम बाधा पार कर ली है. अब तमिलनाडु में विजय थलापति और उनके गठबंधन की सरकार है. मुख्यमंत्री हैं- जोसेफ विजय चंद्रशेखर यानी थलापति विजय. फ्लोर टेस्ट के दौरान इनके पक्ष में 144 विधायकों के वोट पड़े. वहीं विश्वासमत के विरोध में 22 वोट पड़े. इस तरह विजय थलापति अपने गठबंधन दलों के साथ फ्लोर टेस्ट में पास हो गए. दूसरी तरफ विजय के TVK विधायक श्रीनिवास सेतुपति को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है.