गो तस्करी के नाम पर मारे गए आर्यन मिश्रा को लेकर बवाल, पढ़ें हरियाणा की हिंसक वारदात की पूरी कहानी

मामले में एक सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें छात्र आर्यन मिश्रा (Aryan mishra murder case) की कार का पीछा गौ तस्कर करते हुए नजर आ रहे हैं. मामले में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी सोशल मीडिया 'X' पर गो रक्षकों पर हमला बोला है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मकान मालकिन और उनके बेटों के साथ 23 अगस्त की रात मैगी खाने निकला था आर्यन.

point

गौ रक्षकों ने आर्यन और उसके दोस्तों को गौ तस्कर समझकर पीछा किया.

point

असदुद्दीन आवैसी ने ट्वीट कर कहा- मिश्रा को मुसलमान समझ लिया.

हरियाणा (Haryana news) के पलवल में 12वीं के छात्र को गौ तस्कर समझकर 30 किलोमीटर तक पीछा कर गोली मारने का मामला सामने आया है. मामले में हरियाणा पुलिस के सामने 5 आरोपियों ने सरेंडर किया है. इधर इस केस से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें छात्र आर्यन मिश्रा (Aryan mishra murder case) की कार का पीछा करती हुई एक स्विफ्ट कार नजर आ रही है. मामले में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी सोशल मीडिया 'X' पर गो रक्षकों पर हमला बोला है.