China को रोकने Afghanistan आ रहा America, Trump ने बनाया बड़ा Plan!

America ने Taliban के तीन प्रमुख नेताओं Sirajuddin Haqqani, Abdul Aziz Haqqani और Yahya Haqqani पर से कई Million Dollars Bounty हटा दिया है. अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी. Afghan Taliban ने दो सालों से कैद अमेरिकी शख्स George Glezmann को पिछले हफ्ते रिहा कर दिया था. अटकलें लगाई जा रही है कि दोनों देश रिश्ते बेहतर करने में जुटे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

तालिबान राज को मान्याता देगा अमेरिका ?

point

अफगानिस्तान को लेकर क्या सोच रहे है ट्रंप?

point

अमेरिकी हथियारों की वापस लेंगे ट्रंप?

US Taliban News: हक्कानी नेटवर्क जिसका नाम सुनते ही अमेरिका का खूल खौल उठता था उस हक्कानी नेटवर्क ट्रंप प्रशासन अब मेहरबान हो रहा है. अमेरिका ने हक्कानी नेटवर्क के तीन बड़े नेताओं पर से लाखों डॉलर का इनाम हटा दिया है. इन तीन बड़े नेताओं में सबसे पहला नाम सिराजुद्दीन हक्कानी का है जो तालिबान सरकार के आंतरिक मंत्री के रूप में कार्य कर रहे है. सिराजुद्दीन हक्कानी अमेरिका के मोस्ट वांटेड में से था. इसकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर रखा था. इसके अलावा हक्कानी नेटवर्क के दो अन्य सदस्यों, में अब्दुल अजीज हक्कानी और याह्या हक्कानी का नाम भी शामिल था.