उत्तराखंड पुलिस के लिए 'मिशन संवाद' की शुरुआत, तनाव प्रबंधन के लिए ऐप और काउंसलिंग की अनूठी पहल
'मिशन संवाद' के जरिए उत्तराखंड पुलिस में पहली बार मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी गई है. सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा लॉन्च किए गए इस कार्यक्रम और संवाद ऐप के माध्यम से अब पुलिसकर्मियों को तनाव और मानसिक दबाव से निपटने के लिए प्रोफेशनल काउंसलिंग और सुरक्षित संवाद की सुविधा मिलेगी.
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड पुलिस के लिए 'मिशन संवाद' की शुरुआत.
उत्तराखंड पुलिस बल के मानसिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठी शुरुआत हुई है. ‘मिशन संवाद’ नामक इस कार्यक्रम की पहल महिला आईपीएस और कुमायूं रेंज की आईजी रिद्धिम अग्रवाल द्वारा की गई है. इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को मानसिक रूप से मजबूत करना और संवाद के माध्यम से तनाव को दूर करना है.