छत्तीसगढ़ में दो बड़े सियासी कैंप, एक ही दिन… बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने!

छत्तीसगढ़ में 7 जुलाई को बीजेपी का मैनपाट में तीन दिवसीय रणनीति शिविर और कांग्रेस की रायपुर में बड़ी किसान-जनसभा दोनों एक साथ होंगी, जिससे राज्य की राजनीति में सियासी टकराव तेज हो जाएगा.

ADVERTISEMENT

Amit Shah Millikarjun
Amit Shah Millikarjun
Google CTA

7 जुलाई 2025 से छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज होने वाली है. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी अपनी रणनीति को धार देने के लिए सरगुजा के मैनपाट में तीन दिवसीय चिंतन शिविर लगाने जा रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस उसी दिन रायपुर में किसानों और जवानों से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ी जनसभा करने वाली है. दोनों ही कार्यक्रम एक ही दिन शुरू हो रहे हैं, जिससे राज्य की राजनीति में सीधा टकराव देखने को मिलेगा.