कागजों तक ही सिमट कर रह गई है दिल्ली की लाडली योजना! 15 साल में 60% कम हुए लाभार्थी, RTI से हुआ खुलासा
दिल्ली सरकार की 'लाडली योजना' के लाभार्थियों की संख्या 15 सालों में करीब 60% घट गई है. RTI से मिले आंकड़ों के अनुसार, जागरूकता की कमी और लड़कियों के स्कूल छोड़ने को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Representative Image (Photo Ai)
साल 2008 में दिल्ली सरकार ने बेटियों को सशक्त बनाने और लिंग असमानता को कम करने के लिए 'लाडली योजना' की शुरुआत की थी, लेकिन अब इसी योजना की सफलता मुश्लिकल में दिख रही है. दरअसरल हालिया RTI से खुलासा हुआ है कि पिछले 15 सालों में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या में करीब 60% की भारी गिरावट आई है. यह आंकड़ा चिंताजनक है और कई सवाल खड़े करता है.