Brahmos Missile के पहुंचते ही South China Sea में चीन ने उतार दिया अपना WZ-7 ड्रोन!

WZ-7 ड्रोन का दिखना, जब भारतीय परिवहन विमान ब्रह्मोस मिसाइलों के साथ उड़ान भर रहे थे, एक दिलचस्प संयोग हो सकता है. ड्रोन देखे जाने का समय भी महत्वपूर्ण है. देखा जाए तो पश्चिमी फिलीपीन सागर में बढ़ते तनाव के मद्देनजर, ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली को फिलीपीन सशस्त्र बलों को भारत की ओर से सौंपा गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

BrahMos Vs WZ-7 Drone: भारत ने पहली बार ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों का निर्यात किया है. 19 अप्रैल को इस मिसाइल का पहला सेट फिलीपींस को सौंप दिया गया है. लेकिन इस मिसाइल के फिलिपींस पहुंचने से ठीक पहले चीन का WZ-7 ड्रोन पश्चिम फिलीपीन सागर के ऊपर उड़ते हुए देखा गया था. दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय विवादों को लेकर चीन और फिलीपींस के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर WZ-7 ड्रोन का दिखना चिंता का विषय माना जा रहा है.