पहले पति की हत्या, फिर जेठ-ससुर से बनाए संबंध...सास को भी उतारा मौत के घाट! ग्वालियर की पूजा जाटव की खौफनाक कहानी

Pooja Jatav Case: मध्यप्रदेश की पूजा जाटव ने रिश्तों की हर हद पार कर दी. पहले उसने पति की हत्या की. फिर संदिग्ध परिस्थितियों में उसके लिव-इन पार्टनर की मौत हो गई. इसके बाद पूजा ने जमीन के लिए सास का कत्ल कर दिया.

ADVERTISEMENT

pooja-jatav-murder
ग्वालियर की पूजा जाटव ने रिश्तों की सारी सीमाएं को किया तार-तार. (तस्वीर: एपी तक)
google news

Pooja Jatav Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर की एक महिला ने अपराध की दुनिया में ऐसा कदम उठाया, जिसने रिश्तों की सारी सीमाएं तार तार कर दीं. पूजा जाटव नाम की इस महिला ने पहले अपने पति की हत्या की. फिर बॉयफ्रेंड की मौत के बाद जेठ और ससुर से रिश्ते से संबंध बनाए. इसके आखिर में जमीन को हथियाने के लिए अपनी सास की हत्या कर दी. यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी में सामने आया है. लेकिन इसकी जड़ें ग्वालियर से जुड़ी हैं. यहां पूजा की जिंदगी अपराध से भरी शुरुआत कर चुकी थी.