चाबहार पोर्ट डील पर अमेरिका के प्रतिबंध वाली धमकी पर जयशंकर ने दिया करारा जवाब, जानिए क्या है ये 

चाबहार पोर्ट ईरान का है जो ओमान की खाड़ी में स्थित है. इस पोर्ट की मदद से भारत, पाकिस्तान को दरकिनार करते हुए सड़क और रेल मार्ग बनाकर अपने सामान को अफगानिस्तान और मिडिल ईस्ट तक आसानी से पहुंचा सकेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Chabahar Port Deal: भारत ने पिछले दिनों ईरान के साथ के एक बड़ी डील साइन की. डील ये थी कि, भारत, ईरान के चाबहार बंदरगाह (पोर्ट) का अगले 10 साल तक संचालन के साथ-साथ देख-रेख करेगा. इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड(IPGL) और ईरान के पोर्ट्स एंड मेरिटाइम ऑर्गनाइजेशन ने समझौते पर हस्ताक्षर किया. भारत और ईरान के बीच हुई इस डील से दुनिया के कई देशों की नींद उड़ गई है. डील के फाइनल होने के बाद चीन और अमेरिका ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है. अमेरिका ने तो भारत पर प्रतिबंध लगाने की धमकी भी दे डाली है. अब भारतीय विदेश मंत्री ने अमेरिका की धमकी का जवाब भी दे दिया है. आइए आपको बताते हैं चाबहार पोर्ट को लेकर दुनियाभर के देशों में इतना बवाल क्यों मचा हुआ है.