PM Modi Interview: भारत के चीन-पाकिस्तान विवाद पर अमेरिकी मैगजीन से इंटरव्यू में खुलकर PM मोदी ने रखी बात
पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के प्रतिष्ठत मीडिया संस्थान न्यूज़वीक को एक इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखी है. उनसे इस इंटरव्यू में चीन और पाकिस्तान के साथ भारत के मौजूदा संबंधों को लेकर भी सवाल पूछा गया जिसपर उन्होंने अपनी बात बेहद साफ तरीके से रखी है. पीएम मोदी ने चीन के साथ जारी तनाव को खत्म करने पर जोर दिया है और ऐसा करने के पीछे उन्होंने पूरे क्षेत्र और दुनिया के लिए जरूरी बताया है
ADVERTISEMENT

PM Modi Interview: पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के प्रतिष्ठत मीडिया संस्थान न्यूज़वीक को एक इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखी है. उनसे इस इंटरव्यू में चीन और पाकिस्तान के साथ भारत के मौजूदा संबंधों को लेकर भी सवाल पूछा गया जिसपर उन्होंने अपनी बात बेहद साफ तरीके से रखी है. पीएम मोदी ने चीन के साथ जारी तनाव को खत्म करने पर जोर दिया है और ऐसा करने के पीछे उन्होंने पूरे क्षेत्र और दुनिया के लिए जरूरी बताया है.भारत चीन के रिश्ते गलवान की घटना के बाद से ही अपने न्यूनतम स्तर पर हैं और सीमा पर तनाव कम करने के लिए सैन्य स्तर की बातचीत जारी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट की माने तो तनाव अभी भी बरकरार है क्योंकि चीन कोई ना कोई विवाद भारत के साथ खड़ा करने की कोशिश कर रहा है.अरूणाचल प्रदेश को लेकर भी चीन का बयान और फिर भारत का पलटवार तल्खी को बढ़ाता रहा है और इन सब के बीच पीएम मोदी ने चीन को लेकर तनाव खत्म करने की दिशा में कदम उठाने की बात की है.