MP Weather Update: 24 दिसंबर को रहेगा कड़ाके की ठंड का असर, पचमढ़ी सबसे सर्द, कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 24 दिसंबर को कई जिलों में घना कोहरा और शीत लहर लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी, वहीं विजिबिलिटी बेहद कम रहने से यातायात प्रभावित हो सकता है.
ADVERTISEMENT

MP में कड़ाके की ठंड
MP Weather Update 24 December: मध्य प्रदेश में 24 दिसंबर को मौसम ठंडा, कोहरे से भरा और कई इलाकों में बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 24 दिसंबर की सुबह मध्य प्रदेश की शुरुआत करीब 22 जिलों में घना कोहरा छाए रहने से होगी.