चरवाहे की संदिग्ध मौत के बाद थाने में जमा हो गई भीड़, बुलाना पड़ा बड़े पैमाने पर पुलिस बल

Sheopur News: मध्यप्रदेश के श्योपुर मे 3 माह पहले बदमाशों के चंगुल से मुक्त होकर गंभीर हालत में घर लौटे पशु चरवाहे रामवरूप यादव की सोमवार को उपचार के दौरान ग्वालियर के अस्पताल में मौत हो गई. मौत से आक्रोशित परिजनो और ग्रामीणो का बड़ी संख्या में जिले के विजयपुर थाने पर जमावड़ा लग गया. […]

ADVERTISEMENT

After the suspicious death of the shepherd, a crowd gathered in the police station, force had to be called from several police stations
After the suspicious death of the shepherd, a crowd gathered in the police station, force had to be called from several police stations
Google CTA

Sheopur News: मध्यप्रदेश के श्योपुर मे 3 माह पहले बदमाशों के चंगुल से मुक्त होकर गंभीर हालत में घर लौटे पशु चरवाहे रामवरूप यादव की सोमवार को उपचार के दौरान ग्वालियर के अस्पताल में मौत हो गई. मौत से आक्रोशित परिजनो और ग्रामीणो का बड़ी संख्या में जिले के विजयपुर थाने पर जमावड़ा लग गया. उपद्रव की आशंका के मद्देनजर विजयपुर में 5 थानों का पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है. ताकि उपद्रव जैसी स्थिति बने तो पुलिस उसे नियंत्रित कर सके. थाने पर पहुंचे लोगो की मांग है कि बदमाशो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाये और 4 लोगो को शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं. बाद में देर रात पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत हो सका.