Full Interview Video: दिल्ली कोचिंग हादसे पर ट्रोल होने के बाद अवध ओझा ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात
Delhi Coaching Incident: दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग देने वाली Rau's IAS Study Circle में हुए हादसे पर लगातार ट्रोल होने के बाद पहले विकास दिव्यकीर्ति की सफाई सामने आई, इसके बाद अब अवध ओझा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद चर्चित कोच अवध ओझा का बयान सामने आया है.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कोचिंग टीचर अवध ओझा ने इस मुद्दे पर पहली बार अपनी सफाई पेश की है.
दिल्ली के कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने से 3 छात्रों की जान चली गई.
यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों में उबाल है. वह आंदोलन कर रहे हैं.
Delhi Coaching Incident: दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग देने वाली Rau's IAS Study Circle में हुए हादसे पर लगातार ट्रोल होने के बाद पहले विकास दिव्यकीर्ति की सफाई सामने आई, इसके बाद अब अवध ओझा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. सिविल सेवा की तैयारी कराने में ये सेलिब्रिटी टीचर माने जाते हैं, अवध ओझा की रील और मोटिवेशनल वीडियो पर करोड़ों व्यूज आते हैं. इस वजह से ये अक्सर चर्चा में रहते हैं. अवध ओझा ने 27 जुलाई, शनिवार को Rau's IAS Study Circle में हुए हादसे पर विस्तार से बात की है.
