राजा रघुवंशी की दाओ से हत्या, लापता सोनम के बांग्लादेश में अपहरण का शक, पिता ने टांगी उल्टी तस्वीर

राजा रघुवंशी का शव शिलॉन्ग में मिला, पत्नी सोनम अब भी लापता. बांग्लादेश किडनैपिंग का शक, पिता ने बेटी की उल्टी तस्वीर दरवाजे पर लगाई.

ADVERTISEMENT

Honeymoon murder, Raja Raghuvanshi case, Sonam missing, Bangladesh border crime, Honeymoon horror Meghalaya, Shillong murder mystery
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पिता ने कहा- दोनों ने गहने पहने थे. पास में काफी कैश भी था.

point

राजा का जहां मिला शव वहीं पास में बांग्लादेश का बॉर्डर.

point

स्थानीय का दावा- यहां आने वाले कपल के साथ पहले भी हो चुका ऐसा.

point

दुल्हन का अपहरण कर बाग्लादेश ले जाते हैं अपराधी?

शादी कर खुशियों का संसार बसाने पर पहले हनीमून ने सपनों का कत्ल कर दिया. इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी मेघालय के शिलॉन्ग में प्राकृतिक वादियों में हनीमून मनाने गए थे. पहले कामाख्या देवी मंदिर में मां का आशीर्वाद लिया फिर आगे बढे़. उन्हें क्या पता था कि अनहोनी उनका इंतजार कर रही है. दोनों 22 मई को लापता हो गए. 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई में मिला. सोनम अभी भी लापता हैं.