Madhya Pradesh League 2025: IPL की तर्ज पर शुरू होने जा रहा MPL, 12 जून से होगा आगाज

Madhya Pradesh Premier League (MPL) 2025 की शुरुआत 12 जून से ग्वालियर में होगी. इस टूर्नामेंट में 7 पुरुष और 3 महिला टीमें हिस्सा लेंगी. जानें आयोजन से जुड़ी पूरी डिटेल.

ADVERTISEMENT

MPL 2025
MPL के इंस्टा से.
Google CTA

मध्य प्रदेश में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नई सौगात फिर लौट आई है. आईपीएल की तर्ज पर तैयार की गई 'मध्य प्रदेश लीग (MPL) 2025' का दूसरा संस्करण 12 जून से ग्वालियर में शुरू होगा. इस बार पुरुषों और महिलाओं की टीमें मैदान में उतरेंगी. जहां कुल 7 पुरुष और 3 महिला टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी.