पढ़ रही थीं बच्चियां, सिर पर आ गिरा छत का प्लास्टर! MP के सरकारी स्कूल का वीडियो देख दहल जाएगा दिल
भोपाल के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिरने से छात्रा घायल हो गई, जिससे स्कूल की खस्ताहाल व्यवस्था उजागर हो गई. सरकारी दावों के बावजूद बच्चे जान जोखिम में डालकर जर्जर स्कूलों में पढ़ने को मजबूर हैं.
ADVERTISEMENT

Bhopal Government School
Bhopal Government School: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें एक क्लासरूम में कुछ बच्चियां पढ़ाई करती नजर आ रही हैं. उसी वीडियों के कुछ सेकेंड बाद उन बच्चियों पर अचानक छत का प्लास्टर गिर जाता है.