"तू मेरा हाथ कैसे पकड़ रहा...", पुलिस अधिकारी पर भड़क गए MLA अभिजीत शाह, वीडियो वायरल
Abhijeet Shah MLA viral video: हरदा में कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह और पुलिस अफसर के बीच तीखी झड़प, हाथ पकड़ने पर भड़के विधायक, वीडियो वायरल, जानिए पूरे विवाद की वजह.
ADVERTISEMENT

विधायक अभिजीत शाह और पुलिस के बीच हाथ पकड़ने को लेकर विवाद
Abhijeet Shah MLA viral video: मध्य प्रदेश के हरदा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां टिमरनी के कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह का पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस हो गई. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 14 जुलाई की है जब विधायक शाह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है. आइए जानते है इस मामले की पूरी कहानी.