सोशल मीडिया से सरकार तक पहुंचा लीला साहु का दर्द, टूटी सड़क पर शुरू हुआ काम, वीडियो बनाकर जाहिर की खुशी

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू की सालभर की कोशिशों के बाद सीधी जिले के खड्डी खुर्द गांव में जर्जर सड़क पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है. गांव की गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें सामने आने पर प्रशासन ने सड़क सुधारने का फैसला लिया.

ADVERTISEMENT

Leela Sahu
Leela Sahu
google news

सीधी जिले के रामपुर नैकिन विकासखंड के खड्डी खुर्द गांव में आखिरकार ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है. लंबे वक्त से खराब पड़ी सड़क की मरम्मत का काम अब शुरू हो गया है. खास बात ये है कि ये मुमकिन हो पाया है सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू की लगातार कोशिशों की वजह से. लीला इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर पिछले एक साल से इस मुद्दे को उठाती आ रही थीं.