अजब-गजब परंपरा, उज्जैन में मनोकामना पूरी करने के लिए जमीन पर लेटते हैं लोग, उन्हें रौंदती हैं गायें

उज्जैन के भिदावद गांव में लोग मनोकामना पूरी करवाने के लिए खुद को गायों से रौंदवाते हैं. दिवाली के अगले दिन होने वाली ये परंपरा सालों से चली आ रही है.

ADVERTISEMENT

Diwali News, Ujjain News, Madhya Pradesh, Diwali Strange tradition in Ujjain badnagar
Diwali News, Ujjain News, Madhya Pradesh, Diwali Strange tradition in Ujjain badnagar
Google CTA

Diwali 2023 News: दिवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है, इस दिन लोग विधि-विधान से पूजा करते हैं. दिवाली (Dwali) के मौके पर कई जगहों पर अनोखी परंपराएं निभाई जाती हैं. लेकिन अगर उज्जैन (Ujjain) जिले की परंपरा के बारे में सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे. ऐसी परंपरा जिसे निभाने के लिए लोग जान जोखिम में डाल देते हैं. उज्जैन के भिदावद गांव में भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी करवाने के लिए खुद को गायों से रौंदवाते हैं.