Lok Sabha Election: जब नामांकन के लिए 9200 के सिक्के लेकर पहुंचा प्रत्याशी तो देखकर सब रह गए हैरान, जानें

एक प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के लिए जमानत राशि के रूप में सिक्के लेकर पहुंच गया. 12500 की जमानत राशि जमा करने के लिए प्रत्याशी 9200 के सिक्के पॉलीथिन में लेकर पहुंचा था.

ADVERTISEMENT

सिक्के लेकर नामांकन भरने पहुंचा प्रत्याशी
सिक्के लेकर नामांकन भरने पहुंचा प्रत्याशी
Google CTA

Lok Sabha Election 2024: चुनाव के दौरान एमपी में अजब-गजब नजारे देखने को मिलते हैं. ऐसा ही एक नजारा गुरुवार को मध्य प्रदेश के बैतूल (Betul) में देखने को मिला. जहां एक प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के लिए जमानत राशि के रूप में सिक्के लेकर पहुंच गया. 12500 की जमानत राशि जमा करने के लिए प्रत्याशी 9200 के सिक्के पॉलीथिन में लेकर पहुंचा था. बाकी 3300 नोट के रूप में जमा किए. सिक्के देखकर निर्वाचन के कर्मचारी भी हैरान हो गए.