प्रिंसिपल को श्रद्धांजली देने सड़कों पर आए सैंकड़ों छात्र, निकाला कैंडल मार्च; सख्त सजा की लगाई गुहार

Principal Vimukta Sharma: एक ओर जहां प्रिंसिपल और छात्र के रिश्ते को कलंकित करने वाली वारदात हुई, तो दूसरी ओर सैकड़ों छात्रों और प्रोफेसरों ने अपनी प्रिंसिपल को श्रद्धांजली देने के लिए कैंडल मार्च निकाला. बीएम कॉलेज की प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा ने 5 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद अस्पताल में […]

ADVERTISEMENT

Principal Vimukta Sharma, Candle March, Crime, Death, Indore
Principal Vimukta Sharma, Candle March, Crime, Death, Indore
Google CTA

Principal Vimukta Sharma: एक ओर जहां प्रिंसिपल और छात्र के रिश्ते को कलंकित करने वाली वारदात हुई, तो दूसरी ओर सैकड़ों छात्रों और प्रोफेसरों ने अपनी प्रिंसिपल को श्रद्धांजली देने के लिए कैंडल मार्च निकाला. बीएम कॉलेज की प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा ने 5 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया था. प्रिंसिपल शर्मा की मृत्यु के बाद सैकड़ों छात्रों ने उनको नम आंखों से श्रद्धांजली दी और मिलकर कैंडल मार्च निकाला. स्टूडेंट्स ने नेहरू प्रतिमा से लेकर गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च किया गया. इसके बाद रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रिंसीपल प्रोफेसर विमुक्ता शर्मा को मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.