इंदौर में 30 साल पहले लोगों ने पीया था 'सड़ी लाश' का पानी, टंकी का ढक्कन हटा तो तैर रहा था मानव कंकाल
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में गंदा पानी पीने से 14 लोगों की मौत के बाद शहर और प्रदेश में आक्रोश फैल गया है. कांग्रेस सरकार की नाकामी पर सड़कों पर उतर आई है. इस बीच 30 साल पहले सुभाष चौक इलाके में हुए दूषित पानी कांड की डरावनी यादें भी ताजा हो गई हैं.
ADVERTISEMENT

30 साल पहले इंदौर में हुई घटना लोग भूले नहीं.
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में गंदा पानी पीने से 14 लोगों की जानें जा चुकी हैं. इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हैं. पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ है. शहर ही नहीं प्रदेश में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर गई है और मध्य प्रदेश सरकार की इस नाकामी पर हल्ला बोल रही है. इस बीच इंदौर में 30 साल पहले हुई एक घटना की चर्चा भी जोरों पर है. उस वक्त वो मंजर देख चुके लोगों को हादसे का डरावना मंजर याद आ जाता है. फर्क बस इतना है कि इस बार भागीरथपुरा की जनता को शौचालय का पानी पीने को मजबूर होना पड़ा जिसमें 14 ने जान गवां दी और 30 साल पहले लोग 'सड़ी-गली लाश' वाला पानी पीने को मजबूर हुए थे. जब लोग बीमार पड़े थे पर किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई थी.