एक मंच पर जुटे कांग्रेसी दिग्गज, अरुण यादव के परिवार को लेकर कमलनाथ ने सुनाए रोचक किस्से

mp congress: मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के अंदर सभी दिग्गज मतभेद भुलाकर एकजुट दिखने की कोशिशों में लगे हुए हैं. इन्हीं कोशिशों के तहत खरगोन में स्व. सुभाष यादव की मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम में सभी दिग्गज एक मंच पर आए. स्व. सुभाष यादव प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं और पूर्व पीसीसी […]

ADVERTISEMENT

mp congress Khargone News Arun Yadav Kamal Nath
mp congress Khargone News Arun Yadav Kamal Nath
Google CTA

mp congress: मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के अंदर सभी दिग्गज मतभेद भुलाकर एकजुट दिखने की कोशिशों में लगे हुए हैं. इन्हीं कोशिशों के तहत खरगोन में स्व. सुभाष यादव की मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम में सभी दिग्गज एक मंच पर आए. स्व. सुभाष यादव प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं और पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव के पिता हैं. अरुण यादव ने ही कांग्रेस के अंदर कमलनाथ की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी पर सवाल खड़े किए थे लेकिन खरगोन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में दोनों के बीच राजनीतिक दूरियां मिटती हुई दिखाई दी. वर्तमान पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी इस मौके पर अरुण यादव के पिता और परिवार के साथ उनके सालों पुराने रिश्तों को याद करते हुए कई रोचक किस्से भी सुनाए.