MP में सड़क किनारे पलटा डीजल टैंकर, गैलन-बाल्टी लेकर लूटने पहुंचे लोग! वीडियो हुआ वायरल
MP Viral Video: मध्य प्रदेश में डीजल लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक से सड़क किनारे पटल गया. इस दौरान जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण गैलन, बाल्टी और डिब्बा लेकर मौके पर पहुंच गए और डीजल लूटने लगे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
ADVERTISEMENT

टैंकर पलटते ही डीजल की मची लूट
MP Viral Video: मध्य प्रदेश से एक हादसे के बाद की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आईं हैं. भारी बारिश के बीच यहां डीजल लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक से सड़क किनारे पलट गया. इससे ट्रक के टैंकर से डीजल लीक करने लग गया. इसकी जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण गैलन, बाल्टी और डिब्बा लेकर मौके पर पहुंच गए और डीजल लूटने लगे. अब सोशल मीडिया इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.