नारी सम्मान योजना के साथ कमलनाथ आज चलेंगे अपना सबसे बड़ा राजनीतिक दांव, BJP रख रही पैनी नजर

mp politics: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ अब से कुछ देर बाद ही छिंदवाड़ा से अपना सबसे बड़ा राजनीतिक दांव चलेंगे. वे छिंदवाड़ा से नारी सम्मान योजना का ऐलान करेंगे. कमलनाथ का दावा है कि यदि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो फिर मध्यप्रदेश की हर महिला को नारी सम्मान योजना […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

mp politics: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ अब से कुछ देर बाद ही छिंदवाड़ा से अपना सबसे बड़ा राजनीतिक दांव चलेंगे. वे छिंदवाड़ा से नारी सम्मान योजना का ऐलान करेंगे. कमलनाथ का दावा है कि यदि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो फिर मध्यप्रदेश की हर महिला को नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रुपए महीना दिया जाएगा, इसके साथ ही गैस सिलेंडर भी 500 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा. इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना लेकर आए हैं, जिसमें महिलाओं को 10 जून से 1000 रुपए प्रति महीना दिया जाएगा. लाड़ली बहना योजना के जवाब में कमलनाथ अब नारी सम्मान योजना लेकर आए हैं.